यूपी भाजपा की नई टीम फाइनल होने में जाति को लेकर असमंजस

उत्तर प्रदेश में भाजपा की नई टीम में जातिगत आधार पर दायित्व दिए जाने के मामले में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

By  Jainendra Jigyasu March 18th 2023 08:10 PM

उत्तर प्रदेश में भाजपा की नई टीम में जातिगत आधार पर दायित्व दिए जाने के मामले में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पार्टी के संगठन में एक ही पद के लिए कई दावेदार होने की वजह पार्टी के अन्दर दुविधा की स्थिति बनी हुई है। भाजपा टीम का फाइनल रूप दिए जाने का मंथन केन्द्रीय स्तर पर हो रहा है।  

हालांकि भाजपा के यूपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और महामंत्री धर्मपाल सिंह ने उत्तर प्रदेश की भाजपा कमिटी का खाका भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को सौंप दिया था। लेकिन भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश की फाइनल कमिटी के लिए केन्द्रीय नेतृत्व ने अभी सहमती नहीं दी है। सूत्र बताते हैं कि भाजपा का केन्द्रीय नेतृव उत्तर प्रदेश की भाजपा संगठन में पदाधिकारियों को लेकर ब्राह्मण, ठाकुर, भूमिहार,कायस्थ और वैश्य के बीच जातिगत संतुलन बनाने के साथ ही प्रदेश संगठन में अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और महिलाओं की भागीदारी भी चाहता है।  

प्रदेश भाजपा की यह नई टीम  आगामी लोकसभा चुनाव-2024 की रणनीति के तहत गठित की जा रही है, इसलिए इस टीम के गठन में भाज किसी तरह का चूक नहीं रखना चाहती है। इसलिए भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्त्व अभी इस पर मंथन कर रहा है। 

Related Post