Himachal: सुक्खू कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले, 2061 वन मित्रों की भर्ती और नई इको टूरिज्म पॉलिसी को मंजूरी

Himachal: सीएम सुखविंदर सुक्खू की अध्यक्षता में मंगलवार को हिमाचल कैबिनेट की मीटिंग हुई। इस कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।

By  Md Saif October 22nd 2024 04:42 PM

ब्यूरो: Himachal: सीएम सुखविंदर सुक्खू की अध्यक्षता में मंगलवार को हिमाचल कैबिनेट की मीटिंग हुई। इस कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। वन विभाग की लंबित 2061 वन मित्र के पदों पर रुकी हुई भर्ती भरने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। कैबिनेट की तरफ से फैसला लिया गया है कि अब 75 प्रतिशत अंक जमा 2 कक्षा के अंकों के आधार पर और 15 प्रतिशत अंक सर्टिफिकेशन के आधार दिए जाएंगे। इसके बाद इनकी भर्ती शुरू हो पाएगी।


PWD में 75 वर्क इंस्पेक्टर की भर्ती को हरी झंडी

कैबिनेट की बैठक में लोक निर्माण विभाग में 75 पद वर्क इंस्पेक्टर की मंजूरी दी है। 3 साल का सिविल इंजीनियर डिप्लोमा होल्डर इन पदों पर आ सकते हैं।


हमीरपुर में 150 पद स्टाफ नर्स के भरने को मंजूरी

कैबिनेट ने हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में 150 पद स्टाफ नर्स के भरने को मंजूरी दे दी है। वहीं 6 पद एसोसिएट प्रोफेसर व 10 पद असिस्टेंट प्रोफेसर की मंजूरी दी है।


964 पंचायत वेटनरी असिस्टेंट रेगुलर होंगे

सुक्खू कैबिनेट ने मुख्यमंत्री आरोग्य पशु धन योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के पशु चिकित्सालय में सालों से सेवाएं दे रहे 964 पंचायत वेटनरी असिस्टेंट को रेगुलर करने की मंजूरी दे दी है। इन्हें रेगुलर करने के लिए कैबिनेट ने आज 964 पद सृजित किए।


प्रदेश के लिए नई इको टूरिज्म पॉलिसी को मंजूरी

कैबिनेट ने इको-टूरिज्म पॉलिसी 2017 को भी मंजूरी दे दी है। अब इसके तहत राज्य में 1 हैक्टेयर से ज्यादा जमीन पर भी इको टूरिज्म यूनिट स्थापित किए जा सकेंगे। फिलहाल अभी 1 हैक्टेयर से ज्यादा जमीन पर अनुमति नहीं थी। नई टूरिज्म पॉलिसी के बाद स्थानीय लोगों को भी इको टूरिज्म क्रियाकलाप से जोड़ा जाएगा।


लाहौल स्पीति में पुलिस पोस्ट खोलने को मंजूरी

सरकार ने लाहौल स्पीति जिले के शिंकुला में पुलिस पोस्ट खोलने को मंजूरी दे दी है। इसके लिए 6 पद सृजित किए गए हैं।


कैबिनेट बैठक में गाड़ियों की फिटनेस चेक के लिए पांच जगहों पर 5 करोड़ की लागत से ऑटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन बनाने को मंजूरी दी गई है। वहीं शिमला में बनी विभिन्न पार्किंग को लेकर कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया गया है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी इस कमेटी के अध्यक्ष होंगे। इसमें मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, राजेश धर्माणी के अलावा शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया। कमेटी छोटा शिमला, न्यू बस स्टैंड, संजौली, टूटीकंडी में पार्किंग को लेकर फैसला लेगी।

Related Post