Sam Pitroda Resigns: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष पद से सैम पित्रोदा का इस्तीफा, मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया स्वीकार

नस्लवादी टिप्पणी पर विवाद के बाद इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने आज यानी गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

By  Deepak Kumar May 8th 2024 07:49 PM

ब्यूरोः नस्लवादी टिप्पणी पर विवाद के बाद इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने आज यानी गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।  ये जानकारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने दी है।


 कांग्रेस पार्टी के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि सैम पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटने का फैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनके फैसले को स्वीकार कर लिया है। 

सैम पित्रोदा की टिप्पणी

बता दें कि सैम पित्रोदा ने कहा था कि भारत ऐसा विविधतापूर्ण देश है, जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे दिखते हैं। पश्चिम के लोग अरब के लोगों जैसे दिखते हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि उत्तर के लोग गोरे (अंग्रेज) और दक्षिण भारत के लोग अफ्रीकन जैसा बताया था। उन्होंने कहा कि यह विविधता भारत की पहचान है। हर कोई इसमें विश्वास करता है। गौर रहे कि इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह के सलाहकार रहे सैम पित्रोदा अपने बयानों से सुर्खियों में रहते हैं। बयानबाजी की इसी कड़ी में बीते दिनों उन्होंने एक विवादित टिप्पणी की थी।

Related Post