Punjab News: भगवंत मान फिर बने पिता, पत्नी गुरप्रीत कौर ने दिया बेटी को जन्म

By  Deepak Kumar March 29th 2024 12:34 PM

ब्यूरोः पंजाब के सीएम भगवंत मान फिर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। ये जानकारी खुद भगवंत मान ने अपने एक्स हैंडल पर दी।

सीएम भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि भगवान ने बेटी का उपहार दिया है..जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट से बाहर आते समय भगवंत मान को बेटी के जन्म पर बधाई दी। 

बता दें भगवंत मान ने जुलाई 2022 में हरियाणा की डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ दूसरा विवाह किया था। गुरप्रीत कौर कुरुक्षेत्र के पिहोवा के गांव गुमथला गढू की हैं। डॉ. गुरप्रीत कौर का परिवार खुद भी सियासी रसूख रखता है।  

Related Post