भाजपा ने बिना बजट और स्टाफ के खोले संस्थान, कांग्रेस ने लिया सही निर्णय- प्रतिभा सिंह

प्रदेश में जब से कांग्रेस सरकार आई है तब से पूर्व सरकार भाजपा उन्हें घेरेने में लगी है। कांग्रेस द्वारा संस्थानों को डी-नोटिफाई करने का काम किया जा रहा है। जिसका भाजपा लगातार विरोध कर रही है। ऐसे में अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी सरकार के समर्थन में आ गई है।

By  Rahul Rana March 11th 2023 12:48 PM

ब्यूरो: हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पूर्व भाजपा सरकार द्वारा खोले गए संस्थानों को डी-नोटिफाई करने का काम कर रही है। जिसको लेकर भाजपा कांग्रेस सरकार के खिलाफ़ मुखर है। ऐसे में अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी सरकार के पक्ष में आ गई हैं और सरकार के निर्णयों को सही ठहरा रही है साथ ही भाजपा के आरोपों को बेबुनियाद बता रही हैं।

यह बात प्रतिभा सिंह ने एमसी चुनाव को लेकर बुलाई गई कांग्रेस पदाधिकारों की शिमला में बैठक के बाद कही । उनका कहना है कि भाजपा के समय में बिना बजट और स्टाफ के संस्थानों को खोलने का काम है जिन पर अब सरकार निर्णय ले रही है। भाजपा का काम ही हमेशा दूसरों पर हावी होने का रहा है। सरकार ने जो भी निर्णय लिया है वह सोच समझ कर लिया गया है। 

Related Post