Nayab Saini Cabinet Ministers: कौन हैं गोहाना से विधायक अरविंद शर्मा? सैनी सरकार में बने हैं मंत्री

हरियाणा के पंचकूला में नायब सैनी ने दूसरी बार सीएम पद की शपथ ग्रहण की। भव्य शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह और एनडीए शासित राज्यों के सीए-डिप्टी सीएम शामिल हुए।

By  Md Saif October 17th 2024 02:33 PM

ब्यूरोः हरियाणा के पंचकूला में नायब सैनी ने दूसरी बार सीएम पद की शपथ ग्रहण की। भव्य शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह और एनडीए शासित राज्यों के सीए-डिप्टी सीएम शामिल हुए।


सीएम सैनी के साथ 13 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली, जिसमें गोहाना से विधायक अरविंद शर्मा का नाम भी शामिल है। इस बार के चुनाव में गोहाना से ज्यादा उसकी जलेबी का नाम ज्यादा छाया रहा। अरविंद शर्मा गोहाना सीट से ही विधायक हैं। पढ़िए सैनी सरकार के नए मंत्री अरविंद शर्मा के बारे में।





अरविंद शर्मा का जीवन

अरविंद शर्मा हरियाणा में बड़े नेताओं में से एक हैं। उनका जन्म 25 नवंबर, 1962 को हरियाणा के झज्जर में हुआ था। अरविंद शर्मा ने 9 नवंबर 1989 को रीता शर्मा से शादी की थी, उनका एक बेटा और एक बेटी है। साल 2014 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी और बीएसपी में शामिल हो गए थे। बसपा ने उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था। वे यमुनानगर और जुलाना दोनों सीटों से हार गए और दोनों सीटों पर तीसरे स्थान पर खिसक गए।


 पेशे से डेंटल सर्जन अरविंद शर्मा ने रोहतक से 2019 का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की थी। उन्होंने गुजरात यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी और रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी पूरी की। 2019 में भाजपा में शामिल होने से पहले वह कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे। उनकी पत्नी का नाम रीता शर्मा है और उनका एक बेटा और एक बेटी है। अरविंद शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर काफी सक्रिय रहते हैं। अरविंद शर्मा गोहाना सीट से विधायक हैं। वे 17वीं लोकसभा में सांसद भी थे। अरविंद शर्मा का जन्म हरियाणा के झज्जर में हुआ था।

Related Post