Maharashtra Politics: कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने थामा शिवसेना का हाथ, सीएम एकनाथ शिंदे ने दिलाई सदस्यता

By  Deepak Kumar January 14th 2024 05:57 PM
Maharashtra Politics: कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने थामा शिवसेना का हाथ, सीएम एकनाथ शिंदे ने दिलाई सदस्यता

ब्यूरोः आज यानी रविवार को कांग्रेस पार्टी को छोड़कर नेता और पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा ने शिंदे गुट की शिवसेना की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान मुंबई में कांग्रेस के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी भी शामिल हुए। सीएम एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर  शिंदे गुट में शामिल होने पर झंडा देकर सदस्यता दिलाई। बता दें मिलिंद देवड़ा ने उस दिन कांग्रेस से इस्तीफा दिया है, जब राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की शुरुआत की है।

मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र की सियासत में मची हलचल 

मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र की सियासत में हलचल मच गई। मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा देने को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ। कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से मैंने अपना त्यागपत्र दे दिया है। पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो रहा है। मैं वर्षों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं। गौरतलब है कि देवड़ा ने बिना कोई आरोप-प्रत्यारोप लगाए कांग्रेस को अलविदा कह दिया।

ये हुए शिवसेना में शामिल

मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे से कांग्रेस को झटका लगा है। देवड़ा के साथ कई कांग्रेस पदाधिकारियों ने शिवसेना का हाथ थामा है, जिसमें राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुशिबेन शहा, पूर्व नगरसेवक प्रमोद मांद्रेकर, सुनिल नरसाळे, रामवचन मुराई, हंसा मारु, रमेश यादव और गजेंद्र लष्करी, मुंबई कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी प्रकाश राउत, मारवाडी संमेलन अध्यक्ष सुशील व्यास, पूनम कनोजिया, जैन सेवा संघ- अध्यक्ष संजय शहा, मुंबई कांग्रेस के राजस्थानी सेल के अध्यक्ष दिलीप साकेरिया, हेमंत बावधनकर, मुंबई कांग्रेस के सचिव राजाराम देशमुख, सचिव त्रिंबक तिवारी और ऑल इंडिया जैन फेडरेशन के अध्यक्ष कांती मेहता शामिल हैं।

Related Post