Lok Sabha Election 3rd Phase: लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण कल, 92 सीटों पर होगा मतदान

7 मई को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान होगा। तीसरे चरण में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 92 सीटों पर 7 मई को मतदान होगा

By  Deepak Kumar May 6th 2024 01:10 PM

ब्यूरोः 7 मई को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान होगा। तीसरे चरण के प्रचार में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस के नेतृत्व वाले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। तीसरे चरण के मतदान में 120 महिलाओं समेत 1300 से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। 

तीसरे चरण में 92 सीटों पर होगा मतदान

11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 92 सीटों पर 7 मई को मतदान होगा। प्रमुख राज्यों में गुजरात की 26 में से 25 सीटों पर इस चरण में मतदान हो रहा है। इसके अलावा कर्नाटक की 14 सीटें, उत्तर प्रदेश की 10, महाराष्ट्र की 11, मध्य प्रदेश की 8 और असम की 4 सीटों पर मतदान होगा। 

तीसरे चरण में चुनाव लड़ रहे प्रमुख उम्मीदवार

गांधीनगर से केंद्रीय मंत्री अमित शाह, गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया, पोरबंदर से मनसुख मंडाविया, राजकोट से पुरुषोत्तम रूपाला, धारवाड़ से प्रहलाद जोशी और आगरा से एसपी सिंह बघेल शामिल हैं। इनके अलावा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और दिग्विजय सिंह की किस्मत भी तीसरे चरण में तय होगी। बता दें शिवराज सिंह चौहान विदिशा से और दिग्विजय सिंह राजगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं। कर्नाटक से पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई (हावेरी) और बदरुद्दीन अजमल (धुबरी) कुछ प्रमुख उम्मीदवार हैं।

Related Post