Karwa Chauth 2024: जानें तिथि और मुहूर्त, पूजा के लिए मिलेंगे सिर्फ 1 घंटे, आपके शहर में कब नजर आएगा चांद?

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का सुहागन महिलाओं के लिए काफी महत्व है। इस दिन पत्नी अपने पति की लंबी उम्र, समृद्धि और खुशहाली के लिए व्रत रखकर पूजा करती हैं। करवा चौथ कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है।

By  Md Saif October 18th 2024 12:08 PM

ब्यूरो:  Karwa Chauth 2024:  करवा चौथ का सुहागन महिलाओं के लिए काफी महत्व है। इस दिन पत्नी अपने पति की लंबी उम्र, समृद्धि और खुशहाली के लिए व्रत रखकर पूजा करती हैं। करवा चौथ कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस साल करवा चौथ रविवार, 20 अक्टूबर को है। महिलाएं सोलह श्रृंगार करके भगवान शिव और माता पार्वती, करवा माता, भगवान गणेश और चंद्रमा चंद्र देव का पूजन करती हैं। करवा चौथ के दिन महिलाएं सभी तरह के नियमों का पालन करते हुए करवा माता से पति और परिवार के लिए खुशी और तरक्की की कामना करती हैं।


कब है करवा चौथ?

चतुर्थी तिथि की शुरुआत - 20 अक्टूबर, सुबह 6 बजकर 46 मिनट से  

चतुर्थी तिथि का समापन - 21 अक्टूबर, सोमवार सुबह 4 बजकर 18 मिनट तक  

करवा चौथ का पर्व इसलिए 20 अक्टूबर 2024, दिन रविवार को मनाया जाएगा  


करवा चौथ की पूजा का मुहर्त शाम 5 बजकर 46 मिनट तक है। इसके लिए सिर्फ 1 घंटे 16 मिनट का समय मिलेगा।


जानिए करवा चौथ पर आपके शहर में कब नजर आएगा चांद  

दिल्ली - 7 बजकर 56 मिनट  

आगरा - 7 बजकर 55 मिनट  

देहरादून - 7 बजकर 46 मिनट  

धर्मशाला - 7 बजकर 47 मिनट  

पंचकूला - 7 बजकर 50 मिनट  

पटना - 7 बजकर 30 मिनट  

प्रयागराज - 7 बजकर 44 मिनट  

फरीदाबाद - 7 बजकर 55 मिनट  

बरेली - 7 बजकर 46 मिनट  

मथुरा - 7 बजकर 56 मिनट  

मेरठ - 7 बजकर 51 मिनट  

मुंबई - 7 बजकर 44 मिनट  

वाराणसी - 7 बजकर 39 मिनट  

शिमला - 7 बजकर 47 मिनट  

हरिद्वार - 7 बजकर 47 मिनट  

हिसार - 7 बजकर 59 मिनट  

इंद्रौर - 8 बजकर 16 मिनट  

उज्जैन - 8 बजकर 15 मिनट  

कपूरथला - 7 बजकर 54 मिनट  

कानपुर - 7 बजकर 47 मिनट  

कुल्लू - 7 बजकर 45 मिनट  

कुरुक्षेत्र - 7 बजकर 52 मिनट  

गाजियाबाद - 9 बजकर 8 मिनट  

ग्वालियर - 7 बजकर 57 मिनट  

गुरुग्राम - 7 बजकर 56 मिनट  

जयपुर - 8 बजकर 5 मिनट

Related Post