16 Oct 2024 का Rashifal: वृश्चिक राशि वालों को थोड़ी मेहनत से मिलेगा लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और बुधवार है। चतुर्दशी तिथि आज रात 8.41 बजे तक रहेगी। ध्रुव योग सुबह 10.09 बजे तक रहेगा।

By  Rahul Rana October 16th 2024 08:06 AM

ब्यूरो: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और बुधवार है। चतुर्दशी तिथि आज रात 8.41 बजे तक रहेगी। ध्रुव योग सुबह 10.09 बजे तक रहेगा। साथ ही आज शाम 7.18 बजे तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। पढ़े आज का राशिफल... 

मेष

आज आपका दिन माता-पिता की सेवा में बीतेगा। आज अगर आप नई जमीन से जुड़ा कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। आज का दिन सुखद रहेगा। किसी पारिवारिक धार्मिक कथा या मनोरंजन से संबंधित यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सकारात्मक और लाभकारी रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही किसी समस्या से राहत मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज अच्छी नौकरी मिल जाएगी।

वृष

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज युवा अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान देंगे तो उन्हें उचित परिणाम मिलेंगे। आज बच्चों के साथ कुछ समय बिताएं और उनकी समस्याओं का समाधान खोजें। खर्च अवश्य करें। आज कोई भी कागजी काम करते समय पहले ठीक से जांच पड़ताल कर लें। आज आमदनी में वृद्धि होने से आप बेहतर महसूस करेंगे और परिवार में माहौल शांत रहेगा।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको अपने व्यवहार में भी कुछ सुधार लाने की जरूरत है। क्योंकि कई बार आपका जल्दबाजी और आवेगपूर्ण स्वभाव लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर देता है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। आज स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। व्यायाम और खान-पान पर ध्यान दें। कुछ लोग आज आपसे अधिक मदद की उम्मीद करेंगे, आप मदद करके उनकी उम्मीदों को पूरा करेंगे।

कर्क

कार्यक्षेत्र में आज आपका दिन उन्नति वाला रहेगा। आज किसी भी स्थिति में घबराने की कोई वजह हो तो अपनी बुद्धि और कार्य क्षमता का इस्तेमाल करेंगे तो समय रहते उचित समाधान मिल जाएगा। कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ समय बिताने से आपके स्वभाव में बदलाव आएगा। आज अनुभवी और वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन और सलाह का पालन करें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेमियों के लिए आज का दिन अपने रिश्तों में मिठास भरने का है।

सिंह

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। काम के प्रति समर्पण से आप जल्द ही सफलता की ओर बढ़ेंगे। आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति की संगति में रहेंगे, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। आज आपका कोई खास काम पूरा हो जायेगा। दूसरों से उम्मीद रखने की बजाय अगर आप अपनी मेहनत और काबिलियत पर भरोसा रखेंगे तो काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे, आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी।

कन्या

आज आपका मन उत्साहित रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे ऑफर मिलने के योग हैं, उनकी सैलरी में बढ़ोतरी होगी। आज कुछ समय एकांत में या आध्यात्मिक स्थान पर बिताएं। भाइयों के साथ चल रहा विवाद किसी की मदद से सुलझ जाएगा। आज टूर एंड ट्रैवल से जुड़े कारोबार में सुधार आएगा। आज काम का बोझ अधिक होने के कारण आपको ओवरटाइम करना पड़ेगा। किसी बड़े व्यक्ति की मदद करके आप राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में तमाम मुश्किलों के बावजूद आप उनका सामना करने में सफल रहेंगे।

तुला

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आप अपने काम को सुचारू रूप से करते रहेंगे तो आप पर ज्यादा काम का बोझ नहीं रहेगा। कभी-कभी ज्यादा हासिल करने की चाहत और जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। बच्चों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। समय रहते उचित कदम उठाने से स्थिति नियंत्रित हो जाएगी। किसी मित्र से सहयोग मिलेगा जिससे आप काफी खुश रहेंगे। आपका जीवनसाथी आपसे प्रभावित होगा जिससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

वृश्चिक

आज आपको कोई नया अनुभव मिलने वाला है। आज आपको थोड़ी मेहनत से बड़ा मुनाफा मिलेगा। बड़ों की सेवा करें, ताकि आपको उनका आशीर्वाद प्राप्त हो। लंबित कार्यों को पूरा करने में आप जल्द ही सफल होंगे। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी। अपने प्रियजन को चॉकलेट गिफ्ट करने से वे खुश होंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बच्चे आज खेलकूद में व्यस्त रहेंगे। घर के लिए जरूरी सामान खरीदने बाजार जाएंगे।

धनु

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। समाज सेवा करने वाले लोगों को आज स्थानीय लोगों द्वारा सम्मानित किया जाएगा, जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा। ऑफिस में चल रही परेशानियों में आज कुछ कमी आएगी। आज आपको मित्रों से पूरी मदद मिलेगी। किसी खास काम को लेकर चर्चा भी होगी। कोई भी महत्वपूर्ण काम करने से पहले परिवार के सदस्यों की सलाह लेना भी आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। घुटने की समस्या से पीड़ित लोग आज किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे। 

मकर

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आपको कामकाज से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, और आपको उनसे निपटने में सफल भी होना चाहिए। आज कामकाज में सुधार होगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। आपको अपने आत्मविश्वास को जगाने का प्रयास जारी रखना होगा ताकि आप विपरीत परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम हो सकें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लवमेट कहीं घूमने जाएंगे, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज व्यस्त रहने के बावजूद भी आप परिवार में उचित सामंजस्य बनाए रखेंगे। आज आप खुद को मजबूत बनाए रखेंगे। आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी ले पाएंगे। आज आपके खर्चे भी अधिक रहेंगे। इस वजह से आप थोड़े असमंजस में रहेंगे। आपका जिद्दी स्वभाव आपके लिए ही परेशानी खड़ी कर सकता है। आपको परिवार के सदस्यों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

मीन

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप ऑफिस के काम में व्यस्त रहेंगे, जिससे आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे। आज किसी खास उद्देश्य से यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आज घर के बड़ों का स्नेह और आशीर्वाद अवश्य लें। समाज में किसी मुद्दे को लेकर आप अपने विचार दूसरों के सामने रखेंगे, जिसका प्रभाव लोगों पर पड़ेगा।

Related Post