14 Oct 2024 का Rashifal: धनु राशि वालों को मिलेगा धन लाभ, जानिए अन्य राशियों का हाल

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी और सोमवार है। आज सुबह 6:42 बजे एकादशी तिथि समाप्त हो गई।

By  Rahul Rana October 14th 2024 08:18 AM

ब्यूरो: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी और सोमवार है। आज सुबह 6:42 बजे एकादशी तिथि समाप्त हो गई। आज रात 12:43 बजे तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पापांकुशा एकादशी व्रत भी रखा जाएगा। पढ़े आज का राशिफल... 

मेष: आज आपको धन लाभ होगा। लंबे समय से अटका हुआ कोई खास काम पूरा हो जाएगा। आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज किसी से बेकार की बहस में न पड़ें। आज किसी उलझे हुए मामले को सुलझाने के लिए आपको बहुत धैर्य की जरूरत होगी। आपके व्यापार में कई गुना वृद्धि होने के योग हैं। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ मूवी डेट का प्लान बना सकते हैं। 

वृषभ: आज आपके नए विचार और जागरूकता आपके आत्मविश्वास और आत्मबल में वृद्धि करेंगे। आज कोई लंबित कार्य पूर्ण होगा। साथ ही उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। आज किसी भी परिस्थिति में घबराने की बजाय उसका समाधान खोजने का प्रयास करेंगे तो समाधान अवश्य मिलेगा। आज व्यापार के सिलसिले में आप विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। आज आप कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। 

मिथुन: आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने गुरु से अपने करियर के बारे में सलाह ले सकते हैं। आज कार्यस्थल पर काम में उलझनें रहेंगी, लेकिन आप समस्याओं से निजात पाने का रास्ता भी खोज लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने और अनुशासित दिनचर्या बनाए रखने से आप तरोताजा और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। संतान से सुख मिलेगा। 

कर्क: आज अपना मनपसंद काम करने में समय व्यतीत करें। इससे आपको शांति और ऊर्जा मिलेगी। संतान से सुख मिलेगा। आज की गई मेहनत भविष्य में बेहतरीन परिणाम देगी। घर के बड़ों का प्यार और आशीर्वाद आपका मनोबल ऊंचा रखेगा।

सिंह: आज आपको किसी काम में अपार सफलता मिलेगी। वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों को आज अच्छी नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। वहीं सिंह राशि वालों को आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज बातचीत करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करेंगे तो रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आज व्यापार में किसी विशेष कार्य में अधिक अनुभव प्राप्त करने की आवश्यकता है। 

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। व्यापार में आपको कई बड़ी डील मिल सकती हैं, जिससे अपार आर्थिक लाभ हो सकता है। आज आप पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। साथ ही आज आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और परिवार में खुशियां आएंगी। 

तुला राशि: आज इस राशि के जातकों को अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए अन्यथा कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आज आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। आज कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने परिवार के साथ शॉपिंग आदि में भी बेहतरीन समय बिताएंगे। आज रुके हुए कामों में गति आएगी। 

वृश्चिक राशि: आज दोस्तों के साथ आपका दिन काफी अच्छा बीतेगा। पिछले कुछ समय से चल रही मेहनत का आज आपको उचित परिणाम मिलने वाला है। आपको अपनी छवि को और भी बेहतर बनाने का मौका भी मिलेगा। आज कोई बड़ा फैसला न लें। आज अपने भविष्य और करियर से समझौता न करें। अगर आप आज अपने बड़ों के आशीर्वाद से कोई नया व्यवसाय शुरू करते हैं, तो आपको लाभ मिलना तय है।

धनु: आज इस राशि के जातकों को धन लाभ होगा। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको कुछ उपयोगी वस्तुएं उपहार में दे सकते हैं। वहीं परिवार में पिछली गलतियां, जिनकी वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जाएंगी।

मकर: आप अपने काम से जुड़ी जानकारी बढ़ाएंगे और इसके चलते जल्द ही आपको कुछ उपलब्धियां हासिल होंगी। अगर आप जमीन से जुड़ा कोई लेन-देन करने जा रहे हैं, तो पहले उसकी अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। नहीं तो नुकसान हो सकता है। आज कार्यस्थल पर चापलूसों से सावधान रहें। अगर आज आप बेवजह के वाद-विवाद से दूर रहेंगे, तो आपकी मानसिक शांति बनी रहेगी।

कुंभ: आज आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने से खुशी होगी और आपका मनोबल भी बढ़ेगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है, वे अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको कई दिनों से रुके हुए कामों में सफलता मिल सकती है। परिवार में किसी खास काम को लेकर बातचीत होगी। आपके फैसले को खास प्राथमिकता भी मिल सकती है। वहीं पैसों के मामले में भी आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। 

मीन: जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर पर जा सकते हैं। दोनों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन रिश्तों में मिठास भरने का है। आज आपकी किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आज आपको कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। साथ ही पैसों पर भी ध्यान दें।

Related Post