चंबा का पधरी क्षेत्र जम्मू कश्मीर के कब्जे में, हिमाचल विधानसभा में उठा मामला

हिमाचल विधानसभा बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। सत्र शुरू होते ही विपक्ष ने एक बार फिर सरकार को जमकर घेरा।

By  Rahul Rana March 20th 2023 03:31 PM
चंबा का पधरी क्षेत्र जम्मू कश्मीर के कब्जे में, हिमाचल विधानसभा में उठा मामला

ब्यूरो: हिमाचल विधानसभा बजट सत्र के पांचवे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार दोपहर बाद विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही शुरू हुई।

प्रश्नकाल शुरू होने से पहले ही भरमौर के भाजपा विधायक जनक राज ने अपने क्षेत्र में रिक्त पड़े पदों के सवाल को गायब करने का मामला उठाया। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रश्न को कार्यवाही में शामिल का भरोसा दिलाया। 


प्रश्नकाल के दौरान डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डी.एस.ठाकुर ने राजस्व मंत्री से पूछा कि हिमाचल प्रदेश के राजस्व अभिलेखा नुसार उप-मंडल सलूणी के लंगेरा का सीमांत क्षेत्र पधरी जो कि हिमाचल का हिस्सा है। लेकिन वर्तमान में जम्मू कश्मीर के डोडा जिले के कब्जे में है। इस क्षेत्र को चम्बा में शामिल करने के। लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। 

जवाब में राजस्व मंत्री जगत नेगी ने माना कि हिमाचल का पधरी क्षेत्र जम्मू कश्मीर के डोडा जिले के कब्जे में है। सरकार द्वारा पहले ही मामला दोनों राज्यों के राजस्व अभिलेख में दर्ज इंद्राज अनुसार समाधान के लिए जम्मू कश्मीर प्रशासन के समक्ष उठाया गया है। लेकिन जम्मू कश्मीर इसको सुलझाने में रुचि नहीं दिखा रही है। इसलिए मामला केंद्र के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2016-17 में ये मामला ध्यान में आया था। 16000 बीघा जमीन पर कब्जा किया गया है। जिसमें सड़क बनाने सहित चौकी भी बना दी गई है।   

Related Post