हिमाचल CM सुक्खू ने मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात, कई मसलों को लेकर हुई चर्चा

दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इस दौरान हिमाचल सरकार और कांग्रेस संगठन को लेकर चर्चा हुई।

By  Deepak Kumar October 4th 2024 08:08 PM

ब्यूरोः आज यानी दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इस दौरान हिमाचल सरकार और कांग्रेस संगठन को लेकर चर्चा हुई। बोर्ड निगमों में ताजपोशी होनी है। इसको लेकर कैबिनेट में भी अभी एक पद खाली पड़ा है। इसको लेकर सीएम और खड़गे में चर्चा हुई है।


केसी वेणुगोपाल से भी मिले सीएम

मल्लिकार्जुन खड़गे के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात की। उनके साथ भी इन सब मसलों को लेकर चर्चा की। इसके अलावा सीएम सुक्खू हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला से भी मुलाकात कर सकते हैं।

 बता दें कि हिमाचल सीएम 3 दिवसीय दौरे के लिए दिल्ली गए हैं। वह शनिवार को वह वापस शिमला लौट सकते हैं।

Related Post