Himachal Cabinet Expansion: सुक्खू सरकार की कैबिनेट में राजेश धर्माणी और यादविंद्र गोमा को मिली जगह, मंत्री पद की लेंगे शपथ
हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू कैबिनेट में राजेश धर्माणी और यादविंद्र गोमा सुक्खू शामिल हो गए हैं। राजभवन शिमला में नए कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।

ब्यूरोः हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू कैबिनेट में दो और मंत्रियों में शामिल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार बिलासपुर से राजेश धर्माणी और कांगड़ा से यादविंद्र गोमा सुक्खू कैबिनेट में एंट्री मिली है। जानकारी के अनुसार आज यानी मंगलवार की शाम करीब 4:45 बजे के बीच राजभवन शिमला में शपथ ग्रहण समारोह होगा, जहां नए कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। राजभवन सचिवालय की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।
बता दें राजेश धर्माणी बिलासपुर की घुमारवीं विधानसभा से विधायक हैं। वहीं, कांगड़ा के जयसिंहपुर से यादविंद्र गोमा विधायक हैं। इन दोनों विधायकों को आज मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। अपने नेता के मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।
जातिय समीकरण पर साधने जुटी सरकार
सुख्खू सरकार आने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर रणनीति तैयार कर रही है। इसके लिए उन्होंने जाति समीकरण साधना शुरू कर दी है। विधायक राजेश धर्माणी ब्राह्मण वर्ग से संबंध रखते हैं, जबकि यादविंदर गोमा अनुसूचित जाति वर्ग से संबंध रखते हैं। वहीं राजेश धर्माणी जिला बिलासपुर से जीत हासिल करने वाले कांग्रेस के एकमात्र विधायक हैं, जो अपने आप बड़ा नाम हो जाता है।
साथ में वह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश गृह जिला के नेता भी है। इसके चलते आने वाले लोकसभा चुनाव में राजेश धर्माणी का मंत्री पद बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है। इसके लिए इन राजेश धर्माणी को मंत्री बनाना आने वाले चुनावों में एक बड़ा कदम हो सकता है।