Haryana News: कुरुक्षेत्र में धड़ले से जल रही पराली, 57 किसानों पर लगा 1 लाख से अधिक जुर्माना

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में धड़ले से पराली जल रही है। इस मामले में प्रशासन ने अब तक 57 किसानों पर कार्रवाई कर चुकी है और 1 लाख 42 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है।

By  Deepak Kumar October 21st 2024 02:00 PM

ब्यूरोः हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में धड़ले से पराली जल रही है। जिले में पराली जलाने के कड़े इंतजाम होने के बाद भी प्रशासन ने अब तक 57 किसानों पर कार्रवाई कर चुकी है और 1 लाख 42 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है।

कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद ने बताया कि कुरुक्षेत्र जिले में अब तक 57 जगह पर पराली जलाने के केस हरसेक सैटलाइट ने ट्रेस किए हैं जबकि उन्हें 89 जगह पर सूचना मिली थी। अब तक 1 लाख 42 हजार रुपये का जुर्माना किसानों पर किया जा चुका है और उनके फार्म में भी रेड एंट्री हो चुकी है। अपने खेतों में पराली जलाने वाले अब वह किसान आगामी गेहूं और धान की फसल MSP पर नहीं बेच पाएंगे। मगर पिछले साल के मुकाबले में 50% की कमी आई है।

हरियाणा प्रदेश में अगर कहीं सबसे ज्यादा प्रणाली जलाई जा रही है, तो वह कुरुक्षेत्र जिले में जलाई जा रही है। सबसे पहले नंबर पर कैथल जिले में किसान धड़ले से पराली जला रहे हैं उसके बाद नंबर आता है कुरुक्षेत्र जिले का आता है, जहां कड़े इंतजाम के बावजूद किसान अपनी पराली जला रहे हैं। 

Related Post