हरियाणा: संकल्प यात्रा में नागरिकों की समस्याओं का तुरंत हो रहा है समाधान, एक ही मंच पर मिल रही हैं सभी सुविधाएं

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ग्रामीणों को उनकी एक स्थान पर समस्याओं का तुरंत समाधान किया जा रहा है।

By  Rahul Rana December 9th 2023 03:53 PM

चरखी दादरी : विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ग्रामीणों को उनकी एक स्थान पर समस्याओं का तुरंत समाधान किया जा रहा है। वहीं सरकार की योजनाओं की भी जानकारी मिल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल की तरह सभी विभागों के अधिकारी पहुंच रहे हैं ।जहां कर्मचारियों के माध्यम से समाधान करवाया जा रहा है।

गांव सौंप में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प यात्रा के प्रतिभागियों को वर्चुअली का संबोधन सुना। इस दौरान अधिकारियों ने संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलाई और विभागों की स्टॉल का अवलोकन करके लोगों की समस्याओं को भी सुना। संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम होने से उनकी समस्याओं का गांव में ही एक स्थान पर समाधान हो रहा है। ऐसे कार्यक्रम होते रहें तो ग्रामीणों को कहीं भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। 

वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा की केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जा रहा है। इसमें परिवार पहचान पत्र सबसे सशक्त माध्यम साबित हुआ है। इससे न केवल अंत्योदय परिवारों को चिन्हित कर उन्हें विकास योजनाओं से जोड़ा गया है। बल्कि उन्हें इन योजनाओं का लाभ भी समयबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया गया है। यात्रा में अपने कार्य करवाने पहुंचे लाभार्थी ने संयुक्त रूप से बताया कि एक स्थान पर उनके कार्य तुरंत हो रहे हैं। ग्रामीणों ने सरकार व अधिकारियों का धन्यवाद किया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम लगातार होने चाहिए। 

Related Post