Nafe Singh Rathi Murder Case: पंचतत्व में विलीन हुए नफे सिंह राठी, बहादुरगढ़ के राम बाग में किया अंतिम संस्कार

By  Deepak Kumar February 26th 2024 07:28 PM

ब्यूरो: इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफेसिंह राठी पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। आज यानी सोमवार शाम को बहादुरगढ़ के राम बाग में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

नफेसिंह राठी का अंतिम संस्कार के मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था। इस मौके पर अभय चौटाला, पूर्व विधायक नरेश शर्मा, श्याम सिंह राणा और रामपाल माजरा समेत शहर के सैंकड़ों गण्यमान्य उपस्थित रहे।

बता दें बीते दिन बहादुरगढ़ में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष एवं बहादुरगढ़ से पूर्व विधायक नफे सिंह राठी पर अज्ञात हमलावरों ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी। इस सनसनीखेज वारदात का CCTV फुटेज सामने आया है। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या के बाद सियासत गरमा गई है। 

Related Post