Haryana News: AAP विधायक के घर पर घर पर इन्कम टैक्स ने की छापेमारी

By  Deepak Kumar March 24th 2024 07:41 PM

ब्यूरोः आप आदमी पार्टी के मटियाला से विधायक गुलाब सिंह यादव के घर पर इन्कम टैक्स ने छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार मामला निगम चुनाव में पैसे लेकर टिकट बैचने का बताया जा रहा है। 

वहीं, रेवाड़ी के रामतलाई मोहल्ला स्थित मकान नंबर 658 D पर गुलाब सिंह यादव के करीबी ईश्वर सिंह यादव के यहां भी रेड एक साथ की गई थी। अभी भी इनकम टैक्स कि टीम ईश्वर सिंह यादव के घर में डेरा डाले हुए है। पिछले 36 घंटों से छापामारी कि जा रही है। सुरक्षा बल जवानों के साथ महिला सुरक्षा बल भी सुरक्षा में मौजूद हैं। दिल्ली नंबर की चार गाड़िया घर के बाहर खड़ी है। किसी को भी अंदर से बाहर या बाहर से अंदर जाने कि इज़ाजत नही है। 

बता दें ईश्वर सिंह यादव के पिता जसवंत यादव रेलवे से रिटायर्ड अधिकारी हैं। स्थानीय लोगों की माने तो ईश्वर सिंह पिछले 5 वर्षों में कई महंगी महंगी गाड़ियां बदल चुका है। इससे अंदाजा लगाए जा सकता है कि ईश्वर सिंह भी निगम चुनाव में संलिप्त हो सकता है।

Related Post