Haryana: नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज, मंत्रियों को मिलेंगे विभाग, प्रोटेम स्पीकर और विधानसभा सत्र की तारीख का भी ऐलान

Haryana: हरियाणा में नई सरकार की शपथ के बाद आज कैबिनेट की पहली बैठक होगी। यह मीटिंग सुबह 11 बजे चंडीगढ़ सचिवालय में शुरू होगी। सीएम सैनी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सभी 13 मंत्री शामिल होंगे। इस बैठक में प्रोटेम स्पीकर चुना जा सकता है। साथ ही इस मीटिंग में विधानसभा सत्र की तारीख भी तय हो सकती है।

By  Rahul Rana October 17th 2024 08:03 PM -- Updated: October 18th 2024 10:30 AM

ब्यूरो: Haryana: हरियाणा में नई सरकार की शपथ के बाद आज कैबिनेट की पहली बैठक होगी। यह मीटिंग सुबह 11 बजे चंडीगढ़ सचिवालय में शुरू होगी। सीएम सैनी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सभी 13 मंत्री शामिल होंगे। इस बैठक में प्रोटेम स्पीकर चुना जा सकता है। साथ ही इस मीटिंग में विधानसभा सत्र की तारीख भी तय हो सकती है। विधानसभा सत्र में सभी नए विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। प्रोटेम स्पीकर ही सभी विधायकों को शपथ दिलाते हैं।


आपको बता दें कि प्रोटेम स्पीकर सबसे सीनियर और एक्सपीरियंस विधायक को बनाया जाता है। इस विधानसभा में 90 विधायकों में सबसे सीनियर विधायक बेरी से कांग्रेस विधायक रघुवीर कादियान सबसे उम्रदराज हैं। उनकी उम्र 80 साल है। वह 7वीं बार विधायक बने हैं।

वहीं इस बैठक में सभी नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो सकता है। मंत्री कल से सचिवालय में अपना कार्यभार संभाल सकते हैं। 


हरियाणा में सीएम सैनी कैबिनेट

नायब सिंह सैनी - मुख्यमंत्री

अनिल विज - कैबिनेट मंत्री

कृष्णलाल पंवार- कैबिनेट मंत्री

राव नरबीर-  कैबिनेट मंत्री

महिपाल ढांडा- कैबिनेट मंत्री

विपुल गोयल-  कैबिनेट मंत्री

डॉ. अरविंद शर्मा- कैबिनेट मंत्री

श्याम सिंह राणा- कैबिनेट मंत्री

रणबीर गंगवा- कैबिनेट मंत्री

कृष्ण बेदी-  कैबिनेट मंत्री

श्रुति चौधरी- कैबिनेट मंत्री

आरती राव- कैबिनेट मंत्री

राजेश नागर (राज्य मंत्री -स्वतंत्र प्रभार)

गौरव गौतम  (राज्य मंत्री - स्वतंत्र प्रभार)


Related Post