Haryana: लोकसभा चुनाव से पहले JJP को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने दिए पार्टी छोड़ने के संकेत
Rahul Rana
April 8th 2024 12:54 PM

ब्यूरो: हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले जननायक जनता पार्टी (JJP) को जल्द बड़ा झटका लग सकता है। प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह जल्द पार्टी को अलविदा कह सकते हैं। इस बात की पुष्टि उन्होंने फोन पर बातचीत में की। हालांकि कौन सी पार्टी में जाएंगे इस पर उन्होंने कुछ नहीं कहा, लेकिन निशान सिंह के कांग्रेस में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
आपको बता दें कि दिसंबर 2018 में जजपा बनने के साथ ही उन्हें प्रदेशाध्यक्ष की कमान सौंपी गई थी। 2021 और 2023 में जजपा के पूरे संगठन में फेरबदल हुआ, लेकिन निशान सिंह को हर बार प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। सूत्रों के अनुसार निशान सिंह पार्टी के सीनियर नेताओं के कुछ फैसलों से सहमत नहीं हैं। यही वजह है कि वह अब सात साल बाद जजपा से नाता तोड़ने जा रहे हैं।