EVM गड़बड़ी पर बोले भूपेंद्र हुड्‌डा, कहा- EC के जवाब का इंतजार कर रहे हैं, जरूरत पड़ी तो जाएंगे कोर्ट

हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजों पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हमने चुनाव आयोग से शिकायत की है और उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं।

By  Deepak Kumar October 21st 2024 05:57 PM

ब्यूरोः बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्री कृष्ण सिन्हा की जयंती समारोह में भाग लेने के लिए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर पहुंचने पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

मीडिया से बात करते हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजों पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हमने चुनाव आयोग से शिकायत की है और उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं। जरूरत पड़ी तो पार्टी कोर्ट भी जाएगी। ऐसे न हो जाए कि मानव पर मशीन भरी पड़ जाए। 

बता दें हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 37 सीटों पर सिमटकर रह गई। वहीं, भाजपा ने 48 सीटें जीतकर बहुमत से सरकार बनाई थी। इसके बाद कांग्रेस ने EVM में गड़बड़ी का आरोप लगा रही है। इसको लेकर कांग्रेस दिल्ली में चुनाव आयोग से मिल चुकी है,जिसमें 20 सीटों पर रिजल्ट में गड़बड़ी की शिकायत की गई है। कांग्रेस का कहना है कि मतगणना के दिन जिन EVM की बैटरी 99 प्रतिशत चार्ज थी, उनसे भाजपा को बड़ी लीड मिली। वहीं जिन EVM की बैटरी 70-75 प्रतिशत चार्ज थी, उनसे कांग्रेस को बढ़त मिली।

EVM में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग ने किया इनकार

इससे पहले झारखंड और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के लिए आयोजित की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने EVM में गड़बड़ी का आरोपों को नकार दिया था। उन्होंने कहा था कि EVM में कोई गड़बड़ी नहीं है। EVM की बैटरी कैलकुलेटर बैटरी की तरह सिंगल यूज बैटरी होती है। यह मोबाइल बैटरी की तरह नहीं है।

Related Post