हरियाणा के मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए BJP नेताओं की लॉबिंग तेज, 2 दिन से दिल्ली में डटे 5 MLA

हरियाणा में 17 अक्टूबर को होने वाले नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह होगा। इससे पहले भाजपा विधायक मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए भरपूर प्रयास कर रहे हैं। इसको लेकर भाजपा के 5 विधायक और एक कांग्रेस विधायक पिछले 2 दिन से दिल्ली के हरियाणा भवन में डटे हुए हैं।

By  Deepak Kumar October 14th 2024 06:32 PM

ब्यूरोः हरियाणा में 17 अक्टूबर को होने वाले नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। दूसरी ओर, शपथ ग्रहण समारोह से पहले भाजपा विधायक मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए भरपूर प्रयास कर रहे हैं। इसको लेकर भाजपा के 5 विधायक और एक कांग्रेस विधायक पिछले 2 दिन से दिल्ली के हरियाणा भवन में डटे हुए हैं। ये सभी विधायक केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

इन विधायकों में फतेहाबाद से कांग्रेस विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, नलवा से भाजपा विधायक रणधीर पनिहार, भिवानी से घनश्याम सर्राफ, सफीदों से रामकुमार गौतम, हांसी से विनोद भयाना और इंद्री से विधायक रामकुमार कश्यप शामिल हैं। लेकिन सोमवार को रणबीर गंगवा हरियाणा के लिए रवाना हो गए। 

सभी विधायकों की उनके साथ मीटिंग होगी ऑब्जर्वर: सैनी 

बता दें आज कार्यवाहक सीएम नायब सिंह सैनी असम के गुवाहाटी में कामाख्या माता मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कहा कि 16 अक्टूबर को हमारे ऑब्जर्वर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आएंगे। हमारे सभी विधायकों की उनके साथ मीटिंग होगी। इसके बाद 17 तारीख को शपथ ग्रहण समारोह होगा।

पहले दिन यह विधायक ले सकते हैं शपथ

माना जा रहा है कि पहले दिन मुख्यमंत्री के साथ विपुल गोयल, महीपाल ढांडा, कृष्ण बेदी, कृष्णलाल पंवार, रणबीर गंगवा, सुनील सांगवान, बिमला चौधरी, लक्ष्मण यादव, अरविंद शर्मा और श्याम सिंह राणा शपथ ले सकते हैं। इसके अलावा, कृष्णलाल पंवार या अनिल विज को स्पीकर बनाया जा सकता है।

2 बार बदली गई शपथ ग्रहण समारोह की तिथि

बता दें 8 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आया, जिसमें भाजपा ने 48 सीट जीतीं। भाजपा को बहुमत मिलने के बाद नायब सैनी दिल्ली में प्रधानमंत्री समेत केंद्रीय नेताओं से मिले। इसके अलावा 2 बार शपथ ग्रहण समारोह की तिथियां बदली गई। शपथ ग्रहण समारोह पहले 12 और 15 अक्टूबर को शपथ ग्रहण की बात सामने आई। हालांकि बाद में 17 अक्टूबर को शपथ की डेट फाइनल हुई। 

Related Post