Nayab Cabinet 2.O: नायब सिंह सैनी सरकार में सबसे ज्यादा 5 OBC चेहरे, 2 महिलाएं, जानिए कौन-कौन बने मंत्री

सीएम सैनी के साथ 13 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इसी के साथ नायब सिंह सैनी मंत्रिमंडल में 13 मंत्री शामिल हुए हैं, जिनमें जाट, ब्राह्मण और SC वर्ग से 2-2 मंत्री बनाए गए हैं।

By  Deepak Kumar October 17th 2024 03:58 PM -- Updated: October 17th 2024 03:59 PM

ब्यूरोः हरियाणा में नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। नायब सैनी ने राज्य के 19वें मुख्यमंत्री बने। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में हुआ। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह के साथ 18 राज्यों के सीएम व डिप्टी सीएम नेता मौजूद रहे। 

13 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

सीएम सैनी के साथ 13 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इसी के साथ नायब सिंह सैनी मंत्रिमंडल में 13 मंत्री शामिल हुए हैं, जिनमें जाट, ब्राह्मण और SC वर्ग से 2-2 मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा पंजाबी, राजपूत और वैश्य बिरादरी से एक-एक मंत्री बनाया गया है।

सैनी के नए मंत्रियों में अनिल विज, कृष्णलाल पंवार, राव नरबीर, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल और कृष्ण बेदी पहले मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा रणबीर गंगवा पिछली BJP सरकार में डिप्टी स्पीकर थे। नए चेहरों में अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, आरती राव, श्रुति चौधरी और गौरव गौतम पहली बार मंत्री बने हैं।


अनिल विज समेत ये नेता बना कैबिनेट मंत्री   

नायब सिंह सैनी के बाद अनिल विज ने शपथ ली। अनिल विज अंबाला कैंट को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इसके साथ कृष्ण लाल पंवार जो इसराना से विधायक हैं उन्होंने मंत्री शपथ ली। फिर राव नरवीर सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। इनके बाद महिपाल ढांडा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली, फिर विपुल गोयल को भी कैबिनेट मंत्री बनाया जाना है। डॉ. अरविंद शर्मा गोहाना ने भी मंत्रीपद की शपथ ली।

इसके साथ ही श्याम सिंह राणा, रणवीर सिंह गंगवा, कृष्ण बेदी, श्रुति चौधरी, आरती राव, राजेश नागर और गौरव गौतम ने मंत्री पद की शपथ ली है।

Related Post