Haryana: Haryana: रात 8 बजे नियुक्ति, 12 बजे रोक, CM सैनी के मुख्य प्रधान सचिव की नियुक्ति का आदेश 4 घंटे में पलटा

हरियाणा के सीएम नायब सैनी के मुख्य प्रधान सचिव की नियुक्ति के आदेश पर रोक लगा दी गई है। उनकी नियुक्ति के आदेश जारी होने के चार घंटे बाद ही मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद की ओर से एक और आदेश जारी कर दिया गया।

By  Md Saif October 19th 2024 10:07 AM -- Updated: October 19th 2024 10:30 AM

ब्यूरो: हरियाणा के सीएम नायब सैनी के मुख्य प्रधान सचिव की नियुक्ति के आदेश पर रोक लगा दी गई है। उनकी नियुक्ति के आदेश जारी होने के चार घंटे बाद ही मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद की ओर से एक और आदेश जारी कर दिया गया। इससे रिटायर्ड आईएएस राजेश खुल्लर को बड़ा झटका लगा है। मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद की ओर से जारी आदेश में लिखा है कि अगले आदेश तक नियुक्ति स्थगित की जाती है।


आपको बता दें कि कल रात ही मुख्य सचिव की तरफ से रात करीब 8 बजे राजेश खुल्लर को मुख्यमंत्री का मुख्य प्रधान सचिव बनाने के आदेश जारी किए गए थे। इसमें खुल्लर को कैबिनेट मिनिस्टर का रैंक दिया गया था। लेकिन रात 12 बजे दूसरा आदेश जारी किया गया।




कौन हैं राजेश खुल्लर?

राजेश खुल्लर 1988 बैच के IAS अधिकारी हैं। 2014 में राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद से वह तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खास रहे हैं। खुल्लर 31 अगस्त, 2023 को सेवानिवृत्त हुए और उनकी सेवानिवृत्ति के 24 घंटे के भीतर उन्हें तत्कालीन मंत्री मनोहर लाल खट्टर का मुख्य प्रधान सचिव (सीपीएस) नियुक्त किया गया।

जब भाजपा ने चुनाव से ठीक पहले नायब सैनी को हरियाणा का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया था तब राजेश कुरल पार्टी के मुख्य प्रधान सचिव (सीपीएस) थे।

Related Post