Haryana: CM सैनी के मुख्य प्रधान सचिव की नियुक्ति ऑर्डर आज होंगे जारी, दो दिन पहले 4 घंटे में लगी थी रोक

Haryana: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के मुख्य प्रधान सचिव (CPS) की नियुक्ति के आदेश आज जारी कर दिए जाएंगे। इससे पहले शुक्रवार, 18 अक्टूबर को सीएम सैनी के मुख्य प्रधान सचिव की नियुक्ति के आदेश पर रोक लगा दी गई थी। राज्य के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद की तरफ से शुक्रवार रात करीब 8 बजे रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राजेश खुल्लर को मुख्यमंत्री का मुख्य प्रधान सचिव बनाने का आदेश जारी किया गया था।

By  Md Saif October 21st 2024 05:33 PM

ब्यूरोः Haryana: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के मुख्य प्रधान सचिव (CPS) की नियुक्ति के आदेश आज जारी कर दिए जाएंगे। इससे पहले शुक्रवार, 18 अक्टूबर को सीएम सैनी के मुख्य प्रधान सचिव की नियुक्ति के आदेश पर रोक लगा दी गई थी। राज्य के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद की तरफ से शुक्रवार रात करीब 8 बजे रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राजेश खुल्लर को मुख्यमंत्री का मुख्य प्रधान सचिव बनाने का आदेश जारी किया गया था। नियुक्ति पत्र के अनुसार उन्हें कैबिनेट मंत्री के बराबर रैंक दी गई थी।


हालांकि नियुक्ति के 4 घंटे के भीतर, रात करीब 12 बजे दूसरा आदेश जारी कर नियुक्ति पर रोक लगा दी गई थी। आदेश में लिखा था कि मुख्य प्रधान सचिव की नियुक्ति के संबंध में जारी ऑर्डर अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है। आदेश जिस समय जारी किया गया था, उस समय सीएम सैनी दिल्ली में थे।


आदेश रोकने का कारण

आदेश रोकने के पीछे की बड़ी वजह सामने आई थी, जिसमें पता चला था कि रात 8 बजे जब खुल्लर की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए तो उसमें उन्हें कैबिनेट रैंक दिया गया था। इस पर कैबिनेट के तीन वरिष्ठ मंत्रियों ने ऐतराज जताया था। तीनों मंत्रियों ने राजेश खुल्लर को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने का विरोध किया था। मंत्रियों का कहना था कि हम चुनाव जीतकर आए हैं, और एक अधिकारी को बैठे-बिठाए यह दर्जा दे दिया गया। जिसके बाद ही ये आदेश वापस ले लिए गए थे। फिलहाल सरकार की तरफ से खुल्लर को ही नियुक्त किया जाएगा, लेकिन उनकी नियुक्ति बिना कैबिनेट रैंक वाली होगी। इस संबंध में आज या कल में ऑर्डर जारी हो सकता है।



कौन हैं राजेश खुल्लर?

राजेश खुल्लर 1988 बैच के IAS अधिकारी हैं। 2014 में राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद से वह तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खास रहे हैं। खुल्लर 31 अगस्त, 2023 को सेवानिवृत्त हुए और उनकी सेवानिवृत्ति के 24 घंटे के भीतर उन्हें तत्कालीन मंत्री मनोहर लाल खट्टर का मुख्य प्रधान सचिव (सीपीएस) नियुक्त किया गया।

जब भाजपा ने चुनाव से ठीक पहले नायब सैनी को हरियाणा का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया था तब राजेश खुल्लर पार्टी के मुख्य प्रधान सचिव (सीपीएस) थे।

Related Post