Photos: तस्वीरों में देखें हरियाणा चुनाव की ऐसी घटनाएं, जिन्होंने खींचा सबका ध्यान

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर शाम 6 बजे तक मतदान होने हैं। सभी सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे शुरु हो गई थी। सुबह 7 बजे सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में अपना वोट डाला।

By  Md Saif October 5th 2024 04:57 PM -- Updated: October 5th 2024 05:20 PM

ब्यूरोः हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर शाम 6 बजे तक मतदान होने हैं। सभी सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे शुरु हो गई थी। सुबह 7 बजे सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में अपना वोट डाला। 


नजर डालते हैं हरियाणा में वोटिंग के दौरान की तस्वीरों पर

1 पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में अपना वोट डाला। खट्टर ने सुबह 7 बजे ही बूथ पर पहुंच कर वोट डाला था।



2 नूंह जिले की 95 साल की  किरण देव ने वोट डाला। किरण देव ने कहा कि मैं हर चुनाव में सबसे पहले वोट डालने के लिए पहुंचती हूं।



3 जुलाना से कांग्रेस की उम्मीदवार विनेश फोगाट ने चरखी दादरी जिले में अपनी मां और भाभी संग वोट डाला। 



4 हरियाणा के कार्यवाहक सीएम नायब सिंह सैनी ने पत्नी सुमन सैनी के साथ नारायणगढ़ के मिर्जापुर गांव में अपना वोट डाला। सैनी राज्य की लाडवा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं।


5  वोटिंग के दौरान रोहतक जिले की महम विधानसभा सीट से हरियाणा जनसेवक पार्टी (HJP) के उम्मीदवार और पूर्व विधायक बलराज कुंडू पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान धक्का-मुक्की के कारण उनके कपड़े फट गए और उनके निजी सचिव भी घायल हो गए।


6 कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल घोड़े पर सवार होकर वोट डालने पहुंचे।



7 रेवाड़ी से भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मण यादव बाइक पर सवार होकर वोट डालने पहुंचे।


8 फेतहाबाद के बूथ पर वोट डालने आई एक महिला की तबियत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर गई।



9 93 साल के हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने सिरसा जिले के चौटाला गांव में वोट डाला।



10 नूंह के चंदेनी गांव में वोटिंग के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार आफताब अहमद और आईएनएलडी के ताहिर हुसैन के समर्थकों में झड़प हो गई। पथराव के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।


11 सोनीपत के खरखौदा विधानसभा सीट पर बने एक बूथ पर, सैदपुर गांव की 100 वर्षीय रिसालो देवी पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद व्हील चेयर पर वोट डालने के लिए पहुंची।




Related Post