COVID-19 New Variant FLiRT: अमेरिका में फैल रहा है कोरोना का नया वेरिएंट, जानिए क्या है FLiRT और इसके लक्षण

संयुक्त राज्य अमेरिका में FLiRT नामक वायरस का एक नया वेरिएंट सामने आया है। कोरोना के नए वेरिएंट ने स्वास्थ्य अधिकारियों की बीच चिंताएं बढ़ा दी है।

By  Deepak Kumar May 6th 2024 04:07 PM

ब्यूरोः कोरोना वायरस के एक नए वेरिएंट ने एक बार से लोगों के दिलों में हड़कंप मचा दिया है। हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में FLiRT नामक वायरस का एक नया वेरिएंट सामने आया है। कोरोना के नए वेरिएंट ने स्वास्थ्य अधिकारियों की बीच चिंताएं बढ़ा दी है। आइए जानते हैं  FLiRT क्या है और इसके लक्षण के बारे में

FLiRT क्या है?

FLiRT (फ्लू-लाइक रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट) कोविड-19 वायरस का एक नया वेरिएंट है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में फैल रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, FLiRT कोविड के उन प्रकारों के समूह के लिए एक बहुत ही दिलचस्प उपनाम है, जिनकी पहचान अमेरिका में की गई है। ये JN. 1 प्रकार का वंशज हैं जो पिछले दिसंबर में सामने आया था। इस वेरिएंट के लक्षण पहले से ज्ञात कोविड प्रकारों से बहुत अलग नहीं हैं।

FLiRT के लक्षण

विशेषज्ञों के अनुसार, FLiRT में फ्लू जैसे लक्षण और COVID-19 के लक्षण दोनों ही होते हैं, जिससे इसे पहचानना मुश्किल हो जाता है। FLiRT से संक्रमित रोगियों की ओर से बताए गए कुछ सामान्य लक्षणों में बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द, थकान और स्वाद या गंध का न आना शामिल हैं।

क्या FLiRT खतरनाक है? 

SARS-CoV-2 ओमिक्रॉन सबवेरिएंट के उभरते समूह को देख रहे हैं, जिन्हें सामूहिक रूप से "FLiRT" कहा जाता है, जो पूरे संयुक्त राज्य में तेजी से फैल रहे हैं।  इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के श्वसन, क्रिटिकल केयर और स्लीप मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. निखिल मोदी ने कहा कि शुरुआती संकेतक बताते हैं कि FLiRT वेरिएंट, विशेष रूप से KP.2 में पिछले ओमिक्रॉन सबवेरिएंट की तुलना में एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संचारित होने की क्षमता अधिक है। हालांकि भारत में FLiRT का अभी तक पता नहीं चला है, लेकिन इन अत्यधिक संक्रामक वेरिएंट के देश के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में फैलने की संभावना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से एक बड़ी चिंता का विषय है।

Related Post