राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की आज सगाई!, कपूरथला हाउस पहुंचा कपल
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और 'आम आदमी पार्टी' सांसद राघव चड्ढा काफी समय से अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। ये कपल आज यानि 13 मई को दिल्ली में सगाई करने जा रहा है।

ब्यूरो : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों राजनीतिक नेता राघव चड्ढा के साथ अपने रिश्ते की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस की शादी को लेकर फैंस लगातार कयास लगा रहे हैं। इस कपल की सगाई से जुड़ी तैयारियां जोरों पर हैं। ये कपल 13 मई को दिल्ली में सगाई करने जा रहा है।
प्रियंका चोपड़ा दिल्ली पहुंचीं
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया है। आज सुबह जब देसी गर्ल को दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया तो सारी खबरें सच निकलीं। कैजुअल कपड़े पहने, प्रियंका हंस पड़ीं और अपनी बहन की सगाई में शामिल होने के लिए उत्साहित दिखीं।
ये लोग सगाई में शामिल हो सकते हैं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सगाई के लिए प्रियंका के अलावा मनीष मल्होत्रा भी पहुंचे हैं। अभिनेत्रियां और नेता उनके द्वारा डिजाइन किए गए परिधानों को पहनेंगे। परिणीति-राघव की सगाई में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर करण जौहर और भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा भी शिरकत कर सकते हैं।
यह रहेगा कार्यक्रम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्यक्रम शाम 5 बजे से शुरू होगा। सबसे पहले सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा। इसके बाद पूजा और फिर सगाई और उसके बाद डिनर का प्रोग्राम रखा गया है।
