इंडिया गठबंधन की लोकतंत्र बचाओ रैली पर BJP का निशाना, सुधांशू त्रिवेदी बोले- भ्रष्टाचार छिपाओ रैली

ब्यूरो: इंडिया गठबंधन ने आज रामलीला मैदान में लोकतंत्र बचाओ रैली है। इस रैली में इंडिया गठबंधन के टॉप नेता शामिल होंगे। इस रैली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए गए हैं। वहीं, दूसरी ओर इस रैली पर भाजपा ने जमकर निशाना साधा है।
इंडिया गठबंधन की लोकतंत्र बचाओ रैली पर बीजेपी नेता और प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि दिल्ली के रामलीला मैदान में हो रही लोकतंत्र बचाओ रैली असल में 'परिवार बचाओ, भ्रष्टाचार छिपाओ' रैली है। उन्होंने कहा कि ये मोदी विरोधी और लोकतंत्र बचाना बहाना है, असल में अपने-अपने भ्रष्टाचार को छिपाना है।
भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए रामलीला का ले रहे सहारा: BJP
इसके अलावा बीजेपी नेता ने कहा है कि आज यह कहा जा सकता है कि राम मंदिर के विरोधी, हिंदू धर्म के सामूहिक विनाश जैसे संकल्प लेने वाले, हिंदू धर्म के देवी-देवताओं पर कई आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले ये सभी दल अपने पुराने भ्रष्टाचार के अपराधों को छुपाने के लिए रामलीला का सहारा ले रहे हैं। आज जब ये सब लोग इकट्ठा हो रहे हैं, तो मुझे लगता है कि अगर इसे एक शब्द में कहा जाए, तो हिंदी में एक कहावत है, चोरी ऊपर से सीनाजोरी।