24 Oct 2024 Rashifal: कन्या राशि वालों के लिए पारिवारिक मामले सुलझेंगे, जानिए अन्य राशियों के बारे में

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार है। सप्तमी तिथि आज दोपहर 1:19 बजे तक रहेगी। सिद्ध योग आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 5:52 बजे तक रहेगा।

By  Rahul Rana October 24th 2024 08:09 AM -- Updated: October 24th 2024 08:11 AM

ब्यूरो:  आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार है। सप्तमी तिथि आज दोपहर 1:19 बजे तक रहेगी। सिद्ध योग आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 5:52 बजे तक रहेगा। पुनर्वसु नक्षत्र आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 6:16 बजे तक रहेगा। पढ़ें आज का राशिफल...

मेष राशि

आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। आज परिवार में किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार-विमर्श होगा और उसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आएंगे। आज मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा। आज आपके बच्चे नकारात्मक गतिविधियों और संगति से दूरी बनाए रखेंगे। आज अपने निजी कार्यों में व्यस्त रहने के कारण। आपको कहीं जाने की अपनी योजना में बदलाव करना पड़ेगा। आज व्यावसायिक व्यवस्था को बनाए रखने में आपका योगदान आवश्यक है। आज कोई बाहरी व्यक्ति आपके कार्य क्षेत्र की व्यवस्था में कुछ बाधा उत्पन्न कर सकता है। आज कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने से उनकी कार्य कुशलता में सुधार आएगा।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। धैर्य से काम लेने से आपके बिगड़ते काम भी बनेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन खास है। आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद है। आज आप किसी बिजनेस मीटिंग में शामिल हो सकते हैं। अधिकारियों से खास मामलों पर चर्चा होगी। किसी जरूरी काम पर जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। सोचे हुए सारे काम समय पर पूरे होंगे।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। आज आप जो भी काम करेंगे, वह समय पर पूरा होगा। इस राशि के इंजीनियर्स अपने अनुभव का सही दिशा में इस्तेमाल करेंगे। किसी जरूरी काम पर जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। अधिकारियों से खास मामलों पर चर्चा होगी। सोचे हुए सारे काम समय पर पूरे होंगे। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कर्क

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको खुद को साबित करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ सकता है। आज आपका मन दान-पुण्य में अधिक लगेगा। आज किसी काम को पूरा करने में आपको किसी मित्र से मदद मिलेगी। आज ऑफिस में आपको सम्मानित किया जा सकता है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मार्केटिंग से जुड़े इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आज आपको व्यापार में जल्दबाजी में लिया गया फैसला सही नहीं लगेगा। आप किसी जानकार व्यक्ति से सलाह लेंगे। साथ ही आज अन्य गतिविधियां सामान्य रूप से चलती रहेंगी।

सिंह

आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। आज अपने सभी काम योजनाबद्ध तरीके से करने और अपने काम के प्रति एकाग्र रहने से आपको सफलता मिलेगी। आज कुछ छोटी यात्राओं के भी योग बन रहे हैं। आज अपने व्यस्त शेड्यूल से कुछ समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए निकालें, इससे आपकी मानसिक शांति बनी रहेगी। आज छात्र अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देंगे, आपकी सफलता जल्द ही आपके कदम चूमेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कन्या

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज ऑफिस में आपका कोई काम किसी सहकर्मी की मदद से पूरा हो जाएगा। आज किसी बड़े-बुजुर्ग की मदद से आपका पारिवारिक मामला सुलझ जाएगा, परिवार में खुशियाँ आएंगी। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। अगर आज आपको बिजनेस में काम पूरा करने के लिए लोगों से मदद मिलती है, तो आपका काम आसानी से हो जाएगा। इस राशि के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपकी बुद्धि और विवेक से समस्याओं का समाधान आसानी से होगा। आज ऑनलाइन शॉपिंग और मौज-मस्ती में समय बीतेगा। आज आपको किसी रिश्तेदार के घर जाने का निमंत्रण मिलेगा। आज घर के कामों में व्यस्त रहने के कारण कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा रह सकता है। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आप बच्चों की गतिविधियों और संगति पर नजर रखेंगे। आज आप काम से जुड़ी कोई नई योजना बनाते समय उसके सभी पहलुओं पर उचित विचार-विमर्श करेंगे।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे। घर में खुशी का माहौल रहेगा। इस राशि के एग्रोकेमिकल व्यापारियों को आज अचानक कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, पुराना अटका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। सेहत को दुरुस्त रखने के लिए ताजे फल खाएं, लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। घर के बड़ों का आशीर्वाद आपको मिलता रहेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से प्रभावित होंगे।

धनु

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आप व्यापारिक संपर्क मजबूत करने की कोशिश करेंगे, इसके साथ ही आज किसी प्रभावशाली राजनेता से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। आज आपको व्यापार में लाभ होगा। ट्रेडिंग और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन खास है। आज आप सामाजिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप कुछ नए विचारों पर काम कर सकते हैं। डॉक्टरों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कहीं से अचानक आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

मकर

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन ही आपको सफलता दिला सकता है। आज पारिवारिक रिश्तों में सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा। आज पिता आपको कुछ नई जिम्मेदारियां दे सकते हैं, जिन्हें आप पूरी तरह से निभाएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े काम पूरे हो सकते हैं। आज पार्टनर की गतिविधियों पर ध्यान दें। रोजगार में नई उपलब्धियां मिलने के योग हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ घरेलू सामान खरीदने के लिए बाजार जाएंगे। आज कोई भरोसेमंद और खास व्यक्ति आपको थोड़ा दुख पहुंचा सकता है, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। अगर आप किसी काम में जल्दबाजी नहीं करेंगे, तो आपका काम आसानी से पूरा हो जाएगा।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहने वाला है। आज आपको किसी खास कार्यक्रम में जाने और नई जानकारी सीखने का मौका मिलेगा। आज खर्चे ज्यादा होंगे, लेकिन साथ ही आय के साधनों में वृद्धि होने से कोई परेशानी नहीं होगी। आज बच्चों की पढ़ाई के नतीजे देखकर मन में संतुष्टि रहेगी। आज आप अपने लक्ष्य को पाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। आज आपको ध्यान रखना होगा कि नकारात्मक विचार आपके मनोबल को कमजोर कर सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में लाभ की अपेक्षा मेहनत ज्यादा रहेगी। लेकिन फिर भी आप पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे।

मीन

आज का दिन आपके लिए आरामदेह रहने वाला है। अगर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त की प्रक्रिया चल रही है तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे। आज परिवार के किसी सदस्य की सफलता से घर के माहौल में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। इस समय व्यापार में काम करने के तरीके में बदलाव करने की जरूरत है। हालांकि आपके कर्मचारियों का सहयोग व्यवस्था को काफी हद तक उचित बनाए रखेगा। आज नौकरी में जिम्मेदारी पर गंभीरता से ध्यान दें। आज आपका दांपत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है। आपका जीवनसाथी आज आपको कोई उपहार देगा।

Related Post