हिमाचल में बढ़ा राशन का कोटा, अब राशनकार्ड धारकों को मिलेगा इतना राशन

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड धारकों के लिए राशन का कोटा बढ़ा दिया है। अब तक राशन कार्ड धारकों को 7 किलो चावल और 13 किलो आटा दिया जाता था।

By  Jainendra Jigyasu March 21st 2023 04:55 PM
हिमाचल में बढ़ा राशन का कोटा, अब राशनकार्ड धारकों को मिलेगा इतना राशन

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड धारकों के लिए राशन का कोटा बढ़ा दिया है। अब तक राशन कार्ड धारकों को 7 किलो चावल और 13 किलो आटा  दिया जाता था। अब राज्य सरकार ने प्रदेश के साढ़े 19 लाख राशनकार्ड धारक परिवारों को हर महीने 15 किलो आटा और 8 किलो चावल देने के निर्देश दिए हैं। 

राशन का कोटा बढाए जाने के साथ ही हिमाचल प्रदेश में फर्जी राशनकार्ड को ब्लॉक करने की मुहिम भी चल रही है।  राज्य में हजारों लोगों के राशनकार्ड की डबल एंट्री पाई गई है। पंचायतों और डिपो से इन लोगों का रिकॉर्ड मांग ब्लॉक किया जा रहा है।

राज्य के खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता विभाग का  मानना है कि फर्जी राशनकार्ड बंद होने से आटा और चावल बच रहा है, ऐसे में उपभोक्ताओं को ज्यादा राशन दिया जा रहा है। लोगों को मिलने वाले राशन में कार्ड शारकों के पसंद की तीन दालें दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों),एक किलो नमक और चीनी और प्रदेश सरकार सब्सिडी भी दे रही है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के संयुक्त सचिव रविंद्र ठाकुर ने बताया कि इसी महीने उपभोक्ताओं को 15 किलो आटा और 8 किलो चावल दिया जा रहा है। 

Related Post