गुरुग्राम: नौकरी का झांसा देकर 20 साल की लड़की के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

शनिवार को गुरुग्राम में एक 20 वर्षीय महिला के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बताया जा रहा है कि नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो लोगों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया।

By  Shivesh jha March 14th 2023 12:54 PM

शनिवार को गुरुग्राम में एक 20 वर्षीय महिला के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बताया जा रहा है कि नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो लोगों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। एक आरोपी की पहचान बलजीत के रूप में हुई है।

महिला मध्य प्रदेश की रहने वाली है और अपनी बहन के साथ दिल्ली में रहती है। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक आरोपी ने महिला को नौकरी के लिए इंटरव्यू के बहाने गुरुग्राम स्थित अपने फ्लैट पर बुलाया। आरोपी बलजीत के संपर्क में उसकी दोस्त निक्की के जरिए आई थी।

बलजीत ने महिला को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। आरोपी ने रेप पीड़िता को इंटरव्यू के लिए गुरुग्राम के सेक्टर 110 स्थित अपने फ्लैट इंडिया बुल सोसाइटी में बुलाया। महिला ने पुलिस को बताया कि बलजीत ने नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई।

कुछ देर बाद बलजीत का दोस्त भी फ्लैट पर पहुंच गया। महिला को चक्कर आ रहा था। उसने आरोप लगाया कि दोनों लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस से संपर्क कर दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

अभी तक मामले के संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी की। 

दूसरी ओर एक अन्य चौंकाने वाली घटना में, हरियाणा के गुरुग्राम में तीन नाबालिग लड़कों द्वारा एक 14 वर्षीय लड़की का कथित रूप से अपहरण और फिर दुष्कर्म किया गया। बच्ची सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Related Post