दुर्गा पंडाल में अचानक भड़क गई आग, हर तरफ मच गई चीख पुकार...5 की मौत

By  Vinod Kumar October 3rd 2022 10:45 AM

उत्तर प्रदेश: भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल में रात करीब नौ बजे आग लग गई। दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने की वजह से करीब 64 लोग झुलस गए, जबकि पांच लोगों की मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए वाराणसी और प्रयागराज में भर्ती करवाया गया है। हादसे उस वक्त हुआ जब आरती का समय था। इसके साथ ही स्टेज पर झांकियां भी दिखाई जा रही थीं। कई लोग अपने बच्चों को कंधे पर उठाकर झांकियां दिखा रहे थे। पंडाल में लोगों की काफी भीड़ जमा थी। इसी बीच अचानक से आग भड़क गई और देखते देखते पूरे पंडाल में फैल गई। puja3 आग में कई लोग झुलस गए। आग का कारण शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है। ज्यादातर घायल 30 से 40 फीसदी तक झुलसे हुए हैं, जबकि कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।पंडाल से आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। पुलिस-प्रशासन ने लोगों को फौरन पंडाल से बाहर निकालने की कोशिश की। इसके साथ ही तुरंत एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। इस हादसे में 8 बर्षीय हर्षवर्धन, 10 बर्षीय नवीन, 12 वर्षीय अंकुश, 48 वर्षीय महिला आरती देवी और 45 वर्षी महिला जया देवी की मौत हो गई

Related Post