अवैध शराब की बिक्री रोकने गए एसएचओ पर हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

By  Vinod Kumar October 22nd 2022 05:34 PM -- Updated: October 22nd 2022 05:42 PM

भिवानी/कृष्ण सिंह: थाना शहर भिवानी के प्रभारी पर बदमाशों ने हमला कर दिया। थाना प्रभारी अवैध शराब की बिक्री की सूचना मिलने के बाद हनुमान गेट पर पहुंचे थे। यहां शराब बेच रहे आरोपी हंसराज उर्फ हंसा से उन्होंने शराब बेचने के बारे में पूछताछ की और इसके संबंध में कागजात मांगे। शराब बेच रहा आरोपी हंसराज हंसा कोई कागजात नहीं दिखा पाया। एचएचओ कुछ समझ पाते इससे पहले ही उनपर और उनके साथी पर तेजधार हथियार से हंसराज ने हमला कर दिया। इसके बाद उनपर पत्थर बरसाए गए। घायल हालत में दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भिवानी के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। डॉक्टर ने उनकी हालत चिंताजनक बताई है। अभी वो कुछ बोल पानी की हालते में नहीं है। वहीं, पुलिस पीआरओ अभिषेक कुमार ने बताया कि देर रात हमला हुआ है। उन्होंने बताया कि हंसराज हंसा हिस्ट्रीशीटर है। उसपर पहले भी 25 मुकदमे दर्ज हैं। देर रात अवैध शरब की सूचना पर रेड की गई थी। इसी दौरान उसने हमला कर दिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा।

Related Post