Wed, May 7, 2025
Whatsapp

अमित शाह बोले- देश में चल रही विकास की 44 योजनाओं में उत्तर प्रदेश सबसे आगे

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- August 01st 2021 12:25 PM
अमित शाह बोले- देश में चल रही विकास की 44 योजनाओं में उत्तर प्रदेश सबसे आगे

अमित शाह बोले- देश में चल रही विकास की 44 योजनाओं में उत्तर प्रदेश सबसे आगे

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज का शिलान्यास किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित महसूस करती थीं। माफिया अवैध तरह से ज़मीनों पर कब्ज़ा करते थे। उन्होंने कहा कि 2017 में BJP ने यूपी को विकसित बनाने का वादा किया था। आज योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम ने उत्तर प्रदेश में क़ानून व्यवस्था को आगे ले जाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज देश में चल रही विकास की 44 योजनाओं में सबसे आगे उत्तर प्रदेश है। योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम ने पूरे देश में इन 44 योजनाओं में सबसे पहला स्थान हासिल किया है। उत्तर प्रदेश ने हर क्षेत्र में विकास किया है। यह भी पढ़ें- पुलवामा में जैश का टॉप मोस्ट वांटेड आतंकवादी ढेर यह भी पढ़ें- अनिल विज के जनता दरबार में उमड़ी भीड़, प्रदेशभर से फरियाद लेकर पहुंचे लोग अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यस्था पिछले 4 सालों में 11 लाख करोड़ से बढ़कर 22 लाख करोड़ पर पहुंच गई है। अब उत्तर प्रदेश देश में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य बन गया है। इस अवसर पर यूपी CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में क़ानून व्यवस्था बदहाल थी।माफिया राज इतना हावी था कि आज जिस भूमि पर हम इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज की स्थापना कर रहे हैं, इस 142 एकड़ भूमि पर एक माफिया कब्ज़ा करने जा रहा था। हमने कार्रवाई कि और माफिया उस ज़मीन से भाग गया।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK