बिहार में बाढ़ प्रभावितों तक वायुसेना के हेलीकॉप्टरों से पहुंचाई जा रही मदद
नई दिल्ली। बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों दरभंगा, सीतामढ़ी और मधुबनी में हालात अभी भी विकराल बने हुए हैं। बाढ़ में फंसे ज्यादातर लोगों के पास खाने के लिए कुछ नहीं है। बिहार में बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए दरभंगा में एयरफोर्स के दो हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर के जरिए भेजी जा रही राहत सामग्री उनके लिए संजीवनी का काम कर रही है।
[caption id="attachment_321613" align="alignright" width="150"] बिहार में बाढ़ प्रभावितों तक वायुसेना के हेलीकॉप्टरों से पहुंचाई जा रही मदद[/caption]
जानकारी के मुताबिक बिहार के करीब 50 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। अभी तक बाढ़ से प्रदेशभर में 150 से ज्यादा लोगों की मौत की जानकारी है। बाढ़ का प्रकोप झेल रहे लोगों की मुश्किलें फिलहाल खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं।
यह भी पढ़ें : हरियाणा का पहला स्पेशल बीपीएल कार्ड धारक बना रेवाड़ी का रितिक