Mon, Apr 7, 2025
Whatsapp

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा इकाई को किया भंग, जजपा के साथ चुनाव लड़ने को बताया बड़ी भूल

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- March 21st 2022 02:37 PM -- Updated: March 21st 2022 03:32 PM
आम आदमी पार्टी ने हरियाणा इकाई को किया भंग, जजपा के साथ चुनाव लड़ने को बताया बड़ी भूल

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा इकाई को किया भंग, जजपा के साथ चुनाव लड़ने को बताया बड़ी भूल

चंडीगढ़/अभिषेक तक्षक: आम आदमी पार्टी ने अपनी हरियाणा इकाई भंग कर दी है। जल्द ही नई इकाई का गठन होगा। आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी और राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता ने पीटीसी न्यूज के साथ खास बातचीत में दावा किया कि वर्तमान विधायकों और पूर्व विधायकों समेत 40 लोग हमारे संपर्क में हैं। इनकी पृष्ठभूमि और आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करवाने के बाद उनको पार्टी में शामिल किया जाएगा। सुशील गुप्ता ने स्वीकार किया कि जननायक जनता पार्टी के साथ गठबंधन पार्टी की सबसे बड़ी भूल थी और अब इस भूल को कभी नहीं दोहराएंगे। आदमी अपनी गलतियों से सीखता है। चौधरी बिरेंदर सिंह के आप में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वो आम आदमी पार्टी में शामिल होना चाहते हैं या नहीं इसका जवाब वो खुद ही दे सकते हैं। चौधरी बिरेंदर सिंह राज्यसभा में मेरे मित्र रहे हैं, उनके जन्मदिन में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने जाऊंगा। Aam Aadmi Party, Haryana AAP, AAP, sushil gupta सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में पंचायत, निकाय और निगम चुनाव के साथ साथ विधानसभा चुनाव भी पार्टी सिंबल पर लड़ेगी इसके लिए वो किसी गठबंधन नहीं करेगी। आम आदमी पार्टी हरियाणा में भ्रष्टाचार मुक्त और अच्छी सरकार देने के लिए प्रतिबध है।  Aam Aadmi Party, Haryana AAP, AAP, sushil gupta उन्होंने कहा कि ताजुब नहीं होगा अगर हरियाणा में आम आदमी पार्टी 90 सीटें जीत ले। हरियाणा में अच्छी शिक्षा, चिकित्सा और युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए हम कोशिश करेंगे। एसवाईएल पर सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि जो भी सुप्रीम कोर्ट का निर्णय है, आप उसके साथ हैं। दिल्ली और पंजाब में सरकार आने के बाद अब हरियाणा में भी सरकार आएगी और हमारी जिम्मेदारी अब तीन गुणा हो जाएगी। इससे पहले सुशील गुप्ता ने चरखी दादरी के दौरान कहा था कि पंजाब में प्रचंड जीत के बाद हरियाणा में भी आप पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है और हरियाणा विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी प्रचंड जीत दर्ज करवाएगी।  Aam Aadmi Party, Haryana AAP, AAP, sushil gupta उन्होंने दावा किया था कि पंजाब में आप की जीत के बाद हरियाणा की जनता भी सरकार बदलना चाहती है। गठबंधन सरकार अब जनता की बजाए भ्रष्टाचार की सरकार बन चुकी है और ये मजबूरी की सरकार है। समय आने पर गठबंधन सरकार का सूपड़ा साफ होगा और 80 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज कर आप पार्टी की सरकार बनाएंगे।  


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK