Sun, May 4, 2025
Whatsapp

Russia Ukraine crisis: यूक्रेन से हरियाणा के 91 छात्रों की हुई घर वापसी, मोदी-मनोहर सरकार किया धन्यावाद

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- February 28th 2022 03:17 PM -- Updated: February 28th 2022 04:36 PM
Russia Ukraine crisis: यूक्रेन से हरियाणा के 91 छात्रों की हुई घर वापसी, मोदी-मनोहर सरकार किया धन्यावाद

Russia Ukraine crisis: यूक्रेन से हरियाणा के 91 छात्रों की हुई घर वापसी, मोदी-मनोहर सरकार किया धन्यावाद

Ukraine and Russia war: यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने की कोशिश लगातार जारी हैं। भारत ने इसके लिए ऑपरेशन गंगा शुरू किया है। आज छठी फ्लाइट यूक्रेन में फंसे छात्रों को लेकर भारत पहुंच चुकी है। इसके साथ ही 4 केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन के साथ लगते देशों में भेजने का निर्णय लिया है, ताकि छात्रों को निकालने के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन गंगा की निगरानी की जा सके। वहीं हरियाणा से अब तक यूक्रेन में फंसे लगभग 91 बच्चों की अब तक स्वदेश वापसी हो चुकी है। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार विदेश मंत्रालय के निरंतर संपर्क में है। इसके साथ ही वतन वापस लौटे छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया। Russia-Ukraine crisis: 6th flight with 240 stranded Indians departs from Budapest यूक्रेन से लौटे छात्र ने कहा कि जो हेल्पलाइन जारी की गई उससे बहुत मदद मिली। लगातार एंबेसी ने ने हमारे साथ संपर्क बनाए रखा। उन्होंने युद्ध के हालात से इतनी जल्दी स्वदेश वापसी के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया। वता दें कि ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत बुखारेस्ट से 219 नागरिकों को लेकर रवाना हुई एयर इंडिया की पहली फ्लाइट ने शनिवार को (26 फरवरी) मुंबई में लैंड किया था, जबकि 250 भारतीय नागरिकों के साथ बुखारेस्ट से आई दूसरी फ्लाइट ने रविवार रात (27 फरवरी) तकरीबन 2.45 पर दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड किया। Russia-Ukraine crisis: 6th flight with 240 stranded Indians departs from Budapest वहीं, 240 लोगों को लेकर आई तीसरी फ्लाइट रविवार को (27 फरवरी) सुबह करीब 9.20 पर दिल्ली उतरी। यूक्रेन में अभी भी लगभग 15 हजार छात्र फंसे हुए हैं। यूक्रेन के पड़ोसी देशों के जरिए इन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK