शांति के रास्ते पर नक्सली, झारखंड में 6 ने किया सरेंडर
रांची। झारखंड के दुमका में 6 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वाले चार नक्सलियों पर इनाम घोषित है। जानकारी के मुताबिक आत्मसमर्पण करने वाले सभी 6 नक्सली जोनल कमांडर ताला दा उर्फ सहदेव राय के दस्ते के सदस्य थे। ताला दा को पुलिस ने इसी साल मुठभेड़ में मार गिराया था। सरेंडर करने वालों में ताला दा की पत्नी किरण दी भी शामिल है।
[caption id="attachment_307723" align="aligncenter" width="700"] शांति के रास्ते पर नक्सली, झारखंड में 6 ने किया सरेंडर[/caption]
यह भी पढ़ें : अनंतनाग में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, मेजर और जवान घायल
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार की सरेंडर पॉलिसी से प्रभावित होकर इन नक्सलियों ने सरेंडर किया है। उन्होंने बताया कि कई अन्य नक्सली भी सरेंडर करने के लिए उनके संपर्क में है। उन्होंने कहा कि मुख्य धारा में लौटने वाले नक्सलियों की मदद के लिए सरकार और प्रशासन तत्पर है।
—-PTC NEWS—