Fri, Apr 11, 2025
Whatsapp

कानपुर में मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के साथ फिर बड़ा सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत...8 लोग घायल

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- October 02nd 2022 11:46 AM -- Updated: October 02nd 2022 11:50 AM
कानपुर में मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के साथ फिर बड़ा सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत...8 लोग घायल

कानपुर में मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के साथ फिर बड़ा सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत...8 लोग घायल

कानपुर/ज्ञानेंद्र शुक्ला:

अल सुबह कानपुर में एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा कानपुर के थाना चकेरी में अहिरवां फ्लाई ओवर पर हुआ। बताया गया कि कानपुर के अहिरावण फ्लाई ओवर पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक टैंपो को को टक्कर मार दी। टैंपो में कई लोग सवार थे। ट्रक से हुई टक्कर के बाद टैंपो में मौजूद लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। मृतक और घायल विंध्याचल देवी के दर्शन करने के लिए कानपुर से जा रहे थे। ट्रक से हुई टक्कर के मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने घटना की पुष्टि की है। गौरतलब है कि बीते शनिवार को कानपुर के साढ़ क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ था। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं कई अन्य लोग घायल हुए थे। मृतकों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। सीएम योगी ने घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और घायलों का उचित इलाज कराने के भी निर्देश जारी किए थे। इसके अलावा उन्होंने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए सहायता राशि की भी घोषणा की।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK