Wed, Apr 2, 2025
Whatsapp

चुनाव से पहले पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम, अटारी बॉर्डर से डेढ़ किलोमीटर दूर मिला 5 किलो RDX

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- January 14th 2022 04:34 PM -- Updated: January 15th 2022 11:25 AM
चुनाव से पहले पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम, अटारी बॉर्डर से डेढ़ किलोमीटर दूर मिला 5 किलो RDX

चुनाव से पहले पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम, अटारी बॉर्डर से डेढ़ किलोमीटर दूर मिला 5 किलो RDX

पंजाब: सीमावर्ती राज्य पंजाब में इन दिनों विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। पाकिस्तान की ओर से पंजाब को विधानसभा चुनाव 2022 से पहले दहलाने की साजिश रची जा रही है। साजिश को बेनकाब करते हुए अटारी सीमा से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर धनोआ कलां से पंजाब पुलिस की स्पेशल टॉस्क फोर्स (STF) ने 5 किलोग्राम RDX बरामद किया। सूचना मिली है कि यह सामग्री चुनाव के दौरान पंजाब को दहलाने के लिए प्रयोग की जानी थी। स्पेशल टॉस्क फोर्स (STF) को इस आरडीएक्स के पंजाब पहुंचने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। जिस जगह पर RDX मिला है, वहां से अटारी सीमा और इंटरनेशनल चैक पोस्ट डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर है। आसपास BSF की चौकियां भी हैं। हैरानी की बात है कि चुनाव सिर पर हैं और इतने अधिक संवेदनशील इलाके से RDX का मिलना चौकाने वाली बात है। अमृतसर के अटारी हलके में धनोआ कलां गांव बॉर्डर पर स्थित है और यह विस्फोटक सामग्री गांव की मुख्य रोड पर ही मिली है। STF को इसकी सूचना मिली और सुबह टीम ने गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया। जानकारी के अनुसार यह RDX एक लिफाफे में मिला है, जिस पर छेहर्टा की एक कपड़े की दुकान का पता है। सूचना मिलते ही अमृतसर ग्रामीण पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल STF की टीम जानकारी को सांझा नहीं कर रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके को पूरी तरह से घेर लिया। स्थानीय पुलिस और STF की फोर्स ने इलाके को छावनी में तब्दील कर रखा है। दोपहर 1 बजे के करीब बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंच बम को निष्क्रिय कर दिया है।  


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK