Sun, Mar 30, 2025
Whatsapp

चुनावी प्रयोग या मात्र संयोग! 40 दिन की पैरोल पर बाहर आएगा राम रहीम

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- October 14th 2022 01:03 PM
चुनावी प्रयोग या मात्र संयोग! 40 दिन की पैरोल पर बाहर आएगा राम रहीम

चुनावी प्रयोग या मात्र संयोग! 40 दिन की पैरोल पर बाहर आएगा राम रहीम

साध्वियों से दुष्कर्म के आरोप में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे राम रहीम एक बार फिर 40 दिन की पैरोल पर बाहर आ रहा है। राम रहीम की पैरोल को आदमपुर विधानसभा उपचुनाव और पंचायत चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है। इससे पहले पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान भी राम रहीम को पैरोल मिली थी। पेरोल पर बाहर आने के बाद इस बार भी राम रहीम यूपी के बागपत आश्रम में रहेगा। राम रहीम सिरसा आश्रम आना चाहता था, लेकिन सरकार ने इसके लिए मंजूरी नहीं दी। इससे पहले राम रहीम फरवरी 2022 और जून 2022 में पैरोल पर जेल से बाहर आया था। अब तक डेरा प्रमुख को 51 दिन की छुट्‌टी मिल चुकी है। फरवरी में पैरोल मिलने के दौरान राम रहीम गुरुग्राम आश्रम में रहा था। जून में पैरोल मिलने पर वह यूपी के बागपत में स्थित आश्रम में रहा था। यही से राम रहीम ने लाइव सत्संग किए थे। राम रहीम को पैरोल मिलने के बाद डेरा समर्थकों में खुशी की लहर है। सोश मीडिया पर डेरा समर्थक एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। इसके साथ ही इस बार दीपावली गुरु के साथ मनाने की बात कह रहे हैं। वहीं, बागपत डेरे पर भी शुक्रवार को हलचल देखने को मिली। डेरे में वेल्कम गेट, झंड़े इत्यादि लगाए गए हैं। बता दें कि गुरमीत राम रहीम दो महिला साध्वियों से रेप के आरोप में 20 साल की सजा काट रहा है। उसे अगस्त 2017 में पंचकूला में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने दोषी ठहराया था। इसके अलावा राम रहीम को 2002 में डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने और 2019 में 16 साल से अधिक समय पहले एक पत्रकार की हत्या के मामले में भी दोषी करार दिया गया था।  


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK