Sun, Mar 16, 2025
Whatsapp

हरियाणा में 28 लाख लोगों को नहीं मिला सम्मान भत्ता, बुजुर्ग परेशान

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- November 29th 2021 06:33 PM
हरियाणा में 28 लाख लोगों को नहीं मिला सम्मान भत्ता, बुजुर्ग परेशान

हरियाणा में 28 लाख लोगों को नहीं मिला सम्मान भत्ता, बुजुर्ग परेशान

चंडीगढ़: हरियाणा में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना इन दिनों दम तोड़ती नजर आ रही है। वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना का लाभ लेने वाले 28 लाख लोगों की जेब इस बार खाली है। नवंबर महीना बीतने में एक दिन बचा है, लेकिन अभी तक सरकार ने बुढ़ापा पेंशन के लिए बजट जारी नहीं किया है। 29 नवंबर तक खाते खाली हैं। लोग बैंकों के चक्कर काट कर परेशान हैं। दो दिनों में पेंशन खातों में नहीं आई तो, फिर बुजुर्गों को 17 से 20 दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। हरियाणा में हर महीने बुढ़ापा पेंशन, विकलांग, विधवा पेंशन के लाभार्थियों को हर महीने 2500 रुपए उनके खाते में मिलता हैं। खजाने में पैसा नहीं है या फिर बजट रिवाइज नहीं हुआ, इस पर अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। ये जरूर बता रहे हैं कि समस्या किसी एक जिले की नहीं, पूरे प्रदेश में है। प्रदेश में करीब 28 लाख लोगों पर सम्मान भत्ता बजट न आने का सीधा असर पड़ा है। वर्ष 2021 में बुढ़ापा पेंशन लेने वालों की संख्या जहां 17.38 लाख के पार है। वहीं 7.50 लाख विधवा, 1.74 लाख लोगों को विकलांगता पेंशन भी हर महीने दी जाती है। लाड़ली योजना के तहत भी इन्हीं वर्गों के समान हर महीने 2500 रुपए दिए जाते हैं। आम तौर पर 17 तारीख के आसपास भत्ते जारी हो जाते हैं। हरियाणा में 17 जून, 1987 को चौधरी देवीलाल ने 65 साल की उम्र के लोगों के लिए 100 रुपए महीना बुढ़ापा पेंशन शुरू की थी। 1 जुलाई 1991 को योजना की आयु सीमा 60 साल कर दी। नवंबर, 1999 तक प्रदेश में 200 रुपए महीना मिलते थे। अब यह 2500 रुपए महीना है। लाभार्थी अब बड़ी उत्सुकता से पेंशन का इंतजार करते हैं, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र में बहुत से लोग अपने छोटे खर्च इसी राशि से चुकाते हैं। किसी महीने पेंशन लेट हो जाएगा तो, इसका सीधा असर उनके जीवन पर पड़ता है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK