हरियाणा विधानसभा में बेटे से मां ने पूछ लिया सवाल, बेटे को देना पड़ा जवाब
हरियाणा विधानसभा में बेटे से मां ने पूछ लिया सवाल, बेटे को देना पड़ा जवाब[/caption]
विधायक नैना चौटाला के इस सवाल पर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जवाब दिया। उन्होंने विधानसभा में बताया कि इस विषय संबंधित मौजूदा समय में दो मुख्य प्रोजेक्ट बाढ़डा से निकल रहे हैं। पहला प्रोजेक्ट हरियाणा-यूपी बॉर्डर से सोनीपत-झज्जर-दादरी-लोहारू का है जो कि बाढ़डा से होकर जाएगा और इसमें से एक सड़क फोरलेन होगी।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दूसरे प्रोजेक्ट का जिक्र करते हुए बताया कि हिसार-तोशाम-सतनाली-बाढ़डा-जूही-महेंद्रगढ़-रेवाड़ी सड़क का प्रोजेक्ट भी बाढ़डा से संबंधित है। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने प्रपोजल मांगा था और प्रदेश सरकार द्वारा डीपीआर भी भेज दी गई है। वहीं इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करवाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा एक पत्र भी एनएचएआई को लिखा जा चुका है।
[caption id="attachment_391480" align="aligncenter" width="700"]
हरियाणा विधानसभा में बेटे से मां ने पूछ लिया सवाल, बेटे को देना पड़ा जवाब[/caption]
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अगर एनएचएआई इस प्रोजेक्ट को टेकअप कर लेता है तो जल्द वहां फोरलेन का निर्माण होगा और उनके प्रपोजल में बाईपास बनाने का प्रस्ताव होगा तो बाढ़डा में बाईपास भी बनेगा। आगे बोलते हुए दुष्यंत चौटाला ने ये भी कहा कि अगर एनएचएआई द्वारा बाढ़डा में बाईपास का निर्माण नहीं करवाया गया तो उनका महकमा लोक निर्माण विभाग बाईपास के प्रोजेक्ट को टेकअप करके वहां बाईपास बनाने का काम करेगा।
वहीं सदन में विधायक नैना चौटाला ने आदमपुर डाढ़ी से नारनौल हाईवे की खस्ता हालत को लेकर सवाल भी किया। जिस पर उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जवाब देते हुए कहा कि इस हाईवे पर भारी क्षमता वाले वाहन अधिक चलते है, इसकी वजह से हाईवे को अधिक क्षति पहुंचती है लेकिन जल्द इसकी मरम्मत करवा दी जाएगी। इसके अलावा विधायक नैना चौटाला ने हाईवोल्टेज बिजली की तारों की परेशानी के बारे में भी सवाल करते हुए इसके लिए उचित समाधान की बात कही।
यह भी पढ़ें: जानिए हरियाणा में कब तक होगी शिक्षकों की सीधी भर्ती?
---PTC NEWS---